REPUBLIC DAY PARADE LIVE : भारतवासी मना रहे 77वां गणतंत्र दिवस, खबर चालीसा के साथ देखें लाइव ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

REPUBLIC DAY PARADE LIVE : Indians are celebrating 77th Republic Day, watch live with Khabar Chalisa..

नई दिल्ली 26 जनवरी 2026. भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गौरव और भव्यता के साथ मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित ऐतिहासिक परेड में देश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य ताकत का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस वर्ष समारोह की थीम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर आधारित है।

समारोह की अगुवाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस अवसर पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और करीब 90 मिनट तक चलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचेंगी।

इस बार परेड का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय सेना द्वारा पहली बार पेश की जा रही ‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’ होगी, जिसमें ड्रोन, टैंक और तोपखाने को वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए हथियारों के मॉडल भी जनता के सामने रखे जाएंगे।

परेड में धनुष गन सिस्टम, अमोघ एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS), सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल और स्वदेशी सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम शामिल होंगे, जो आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र में तकनीकी ताकत को दर्शाएंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह में 21 तोपों की सलामी, ‘एकता में विविधता’ की झलक पेश करती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, एमआई-17 हेलिकॉप्टरों द्वारा पुष्प वर्षा और वीरता पुरस्कार विजेताओं का मार्च भी शामिल है। इस बार परेड में यूरोपीय संघ का दस्ता चार झंडों के साथ हिस्सा लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देगा।

खास बात यह है कि इस वर्ष 40 देशों से आए बौद्ध भिक्षु और भिक्षुणियां विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं, जो शांति, करुणा और अहिंसा के वैश्विक संदेश को मजबूत करेंगे।

देशभर में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख हस्तियों ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related