CG BREAKING: Nanki Ram Kanwar wrote a letter to CM Vishnu Dev Sai, services of contract officer employees terminated..
रायपुर। पूर्व मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने सीएम विष्णु देव साय को पत्र भेजकर बघेल सरकार के कृपापात्र रहे संविदा अफसर कर्मचारियों की सेवाएं खत्म करने कहा है। कंवर ने इन अफसरों के नाम भी दिए हैं।
कंवर मे कहा है कि कांग्रेस सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविदा में लेकर उनका दुरूपयोग करते हुए फिर से सत्ता में आना चाहते थे। इनमें डी.डी. सिंह सचिव सामान्य प्रशासन, अशोक जुनेजा डी.जी.पी. पुलिस, संजय पिल्ले डी.जी. जेल, अमृत खलखो सचिव राजभवन ए.के. अनंत आदिम जाति कल्याण विभाग, राकेश चतुर्वेदी वनौषधि बोर्ड, जे.एस. राव वन औषधि पादप बोर्ड, विवेक ढांड अध्यक्ष नवाधार आयोग, धनंजय देवांगन, एस. एस. बजाज, एस.पी.एस. श्रीवास्तव, डी.एम. अवस्थी, संजय शुक्ला इसके अतिरिक्त और भी अधिकारी कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति की गई है।
ये सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कांग्रेस मानसिकता के है। कई पदों पर नियम न होने के बाद भी संविदा नियुक्ति दी गई है। कंवर ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर एवं मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली को उपरोक्त संबंध में जानकारी दी थी परंतु उस दौरान अधिकारियों के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अनुरोध है कि उपरोक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की संविदा अवधि समाप्त कर दूसरे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना करने निर्देश दें।

