CG BREAKING : रात के अंधेरे में GST टीम ने मारा छापा, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: GST team raids in the dark of night, factory owner arrested

रायपुर। दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर स्टेट GST टीम ने बड़ी कार्रवाई की और फैक्ट्री मालिक गुरमुख को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की हैं।

फिल्मी अंदाज में कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक काम कराता था। इसे देखते हुए GST टीम ने छापेमारी से आधा किलोमीटर पहले ही गाड़ी की लाइटें बंद कर दीं।

फिर टीम ने फैक्ट्री के चारों ओर संभावित गुप्त रास्तों की जांच की और रात करीब 3 बजे सात फीट ऊंची दीवार फांदकर फैक्ट्री में प्रवेश किया। अधिकारियों को देख सभी कर्मचारी सकपका गए।

गिरफ्तारी और जप्त सामग्री

फैक्ट्री मालिक गुरमुख को गिरफ्तार किया गया।

फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त।

GST विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई गुटखा बिक्री और उत्पादन पर लगाम लगाने के लिए की गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related