CG BREAKING : सरकारी अफसरों के वाहन पात्रता और खरीदी मामले में वित्त विभाग ने कसी नकेल

Date:

CG BREAKING: Finance Department tightened its grip on vehicle eligibility and purchase of government officers.

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने सरकारी अफसरों के लिए वाहन की पात्रता और खरीदी के मामले में नकेल कसी है। सरकार के ताजा आदेश के मुताबिक अब सचिव या सचिव से उच्च स्तर के अधिकारी, जिला न्यायाधीश, जिला कलेक्टर के लिए 12 लाख तक की गाड़ी ही खरीदी जा सकेगी। इसके साथ ही अब सरकारी अधिकारियों पर अपने कार्य क्षेत्र के बाहर वाहन ले जाने पर प्रतिबंध होगा। अधिकारियों की गाड़ियों के लिए पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय की गई है।

एसपी स्तर के अधिकारियों के राज्य सरकार के वित्त विभाग ने यह आदेश शासन के समस्त विभाग, राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों को जारी किया है। राज्य शासन ने शासकीय वाहनों की पात्रता एवं खरीदी के मामले में पूर्व में जारी सभी निर्देश को बदलते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। ये भी साफ किया गया है कि विभाग, कार्यालय में शासकीय वाहनों की उपलब्धता के आधार पर शासकीय वाहन की पात्रता होगी। खास बात ये है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारी के वेतन से वसूली तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

12 लाख से अधिक की गाड़ी नहीं खरीद सकते –

वित्त विभाग ने वाहन उपयोग करने वाले प्राधिकारी के आधार पर नए वाहन खरीदने के लिए वित्तीय सीमा तय की है। सरकार ने साफ किया है कि सचिव, सचिव से उच्च स्तर के अधिकारी, जिला न्यायाधीश, जिला कलेक्टर, एवं पुलिस अधीक्षक के उपयोग के लिए 12 लाख तक की गाड़ी खरीदी जा सकती है। मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय में पदस्थ संयुक्त संचालक एवं उच्च स्तर के अधिकारी के लिए साढ़े 8 लाख तक की, मैदानी कार्यालयों के अधिकारियों एव पुल वाहन के लिए 10 लाख तक की सीमा एवं आवश्यकता को देखते हुए यूटिलिटी व्हीकल, एसयूवी टाइप की वाहनों के लिए 10 लाख की सीमा होगी।

बिना काम के गाड़ी का उपयोग नहीं –

वित्त विभाग ने ये कहा है कि, शासकीय अधिकारियों द्वारा कार्य क्षेत्र के बाहर शासकीय वाहन को ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थितियों में यह प्रतिबंध विभागाध्यक्ष द्वारा ही शिथिल किया जा सकेगा। वाहनों का मुख्यायलय एवं मुख्यालय के बाहर यात्रा करने पर प्रति लीटर औसत दूरी तय करने निर्धारण अधीक्षक स्टेट गैरेज द्वारा किया जाएगा। स्टेट गैरेज द्वारा निर्धारित औसत से अधिक पेट्रोल-डीजल का भुगतान नहीं हो रहा है, यह सुनिश्चित करने का दायित्व कार्यालय प्रमुख का होगा। यह आदेश शासन के सभी सार्वजनिक उपक्रम, निगम, मंडल, आयोग, विश्व विद्यालय एवं स्थानीय निकायों पर भी लागू होगा।

यात्रा भत्ता सीमित –

वित्त विभाग ने एक अलग आदेश जारी कर शासकीय सेवकों की यात्रा एवं दैनिक भत्तों की दरों का पुनरीक्षण आदेश जारी किया है। हवाई यात्रा के लिए एचएजी वेतन मान प्राप्त करने वाले अधिकारी देश के अंदर एक्जीक्यूटीव क्लास से यात्रा के पात्र होंगे। वेतन लेवल 14 पे ग्रेड 7600 या इससे अधिक वेतन पाने वाले अधिकारी देश के अंदर इकोनॉमी क्लास से यात्रा के पात्र होंगे। वेतन लेबल 14 ग्रेड पे 7600 से कम वेतन प्राप्त करने वाले सभी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी देश के अंदर विमान से इकॉनामी क्लास से यात्रा के पात्र होंगे। इस आदेश के अंत में ये भी कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा सक्षम स्वीकृती के बाद मितव्ययिता को ध्यान में रखते हुए किया गया है तथा इस आदेश के अंतर्गत किए गए व्यय को विभाग के चालू वित्तीय वर्ष के बजट प्रावधानों से अधिक न हो।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़

CHHATTISGARH : Fake medicine racket busted रायपुर। रायपुर में नकली...

RAIPUR SATTA CASE : VIP रोड होटल में IPL सट्टा

RAIPUR SATTA CASE : IPL betting at VIP Road...