CG BREAKING : इलेक्ट्रीशियन को लगा करंट, खंभे में चिपका, देखें दर्दनाक तस्वीर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Electrician electrocuted, stuck in pole, see painful picture ..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में फॉल्ट सुधारने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई दे दी गई। इससे इलेक्ट्रीशियन को करंट लग गया, जिससे वो पोल पर ही चिपक गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को पोल से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना देवभोग थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मूचबहाल में तेज बारिश के कारण लाइन में फॉल्ट आ गया था। इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को इलेक्ट्रीशियन गजेंद्र मांझी फॉल्ट सुधारने के लिए परमिट लेकर 11 केवी लाइन के पोल पर चढ़ा और फाल्ट सुधारने के काम पर लग गया।

पोल पर ही चिपक गया युवक

इस दौरान अचानक से देवभोग विद्युत वितरण केंद्र ने बिजली की सप्लाई चालू कर दी। इससे इलेक्ट्रीशियन को जोरदार झटका लगा और वह पोल से चिपक गया। इसके बाद उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी, तब बिजली सप्लाई बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने शव को नीचे उतरवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि, कर्मचारी गजेंद्र माझी आउटसोर्स पर काम कर रहा था। उसने लाइन काटने की परमिट ले ली थी, जिसके बाद वह पोल पर चढ़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि काम पूरा हुए बगैर लाइन कैसे चालू कर दी गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related