CG BREAKING : Dr. Tapesh Chandra Gupta appointed as President of PRSU Commerce Faculty
रायपुर। छत्तीसगढ़ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजभवन के उपसचिव ने विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।
संकाय अध्यक्ष के लिए विश्वविद्यालय ने सीनियर प्रोफेसरों के नामों का पैनल राजभवन को भेजा था। इनमें से डॉ. गुप्ता को वाणिज्य संकाय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। डॉ. गुप्ता के पेपर्स विदेशों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। राज्य के कई महाविद्यालयों में वो सेवाएं दे चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. गुप्ता संस्कृति विभाग में संयुक्त सचिव पद पर काम कर चुके हैं। इससे परे सरकारी नियमावली की उनके द्वारा लिखित सुविधा ला बुक भी अभी प्रचलन में है।

