CG BREAKING : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर में सड़क निर्माण को समय-सीमा में पूरा करने दिए निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Deputy Chief Minister Arun Sao gave instructions to complete the road construction in Bijapur within the time limit.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर का दौरा किया और नेलसनार से गंगालूर तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र में निर्माणाधीन यह सड़क बीजापुर जिले के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मार्ग में नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले कई गांव स्थित हैं।

सड़क के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए साव ने बताया कि 50 किलोमीटर की इस सड़क का 39 किलोमीटर तक काम पूर्ण हो चुका है, और उन्होंने बचे 11 किलोमीटर सड़क का काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related