Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : सरपंच पति और प्रधान आरक्षक की मौत, 2 की हालत गंभीर, जन्मदिन का जश्न मातम में बदला

CG BREAKING: Death of sarpanch husband and head constable, condition of 2 critical, birthday celebration turned into mourning

पचपेड़ी। जन्मदिन पर दोस्तों को साथ लेकर घुमने निकले ग्राम पतईडीह के सरपंच पति की गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद पचपेड़ी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा ने भी दम तोड़ दिया। उनके साथ मौजूद जैतपुरी के सरपंच और ग्राम चिल्हाटी के सरपंच पति की स्थिति गंभीर है। पीएम के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पतईडीह में रहने वाले बाबूलाल यादव की पत्नी गांव की सरपंच है। शुक्रवार को बाबूलाल का जन्मदिन था। वे अपने दोस्तों चिल्हाटी के सरपंच पति अनुप नायक, ग्राम जैतपुरी के सरपंच पुरन कैवर्त, पचपेड़ी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा को लेकर गरियाबंद जिला स्थित जैतमई, घटारानी घुमने के लिए निकले थे।

शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वे छुरा थाना अंतर्गत ग्राम मोगरा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार का अगला पहिया फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए तीन बार पलट गई। हादसे में सरपंच पति बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, अनुप नायक, पुरन कैवर्त को गंभीर चोटे आई।

आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देकर घायलों को अस्पताल भेजा। प्रधान आरक्षक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव चीरघर भेजकर मृतक और घायलों के स्वजन को हादसे की जानकारी दी। इस पर सरपंच और प्रधान आरक्षक के स्वजन रात में ही गरियाबंद पहुंच गए। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है। वहीं, घायलों को भी बिलासपुर लाया जा रहा है।

 

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
holi-advt01
Share This: