CG BREAKING : कांग्रेस पहले जारी कर चुकी है घोषणा पत्र .. पूरे कुनबे के साथ खुद भी डूबेंगे रमन सिंह – सीएम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Congress has already released the manifesto.. Raman Singh himself will drown along with his entire family – CM

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कब तक घोषणा पत्र जारी करेगी इसे लेकर सबके बीच सवाल हैं, अब सीएम ने इस पर बयान दिया हैं उन्होंने कहा कि छग में पहले ही घोषणा कर दिया गया हैं कि 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। वही दूसरा यह 17 लाख परिवार को आवास देंगे जो भारत सरकार दे या न दे।

अब तक साढ़े 7 लाख लोगों को किश्त चली गई है। 10 लाख लोगों को और देंगे, जैसा कि प्रियंका जी ने घोषणा की है। जाति जनगणना करेंगे यह भी घोषणा की गई है। भाजपा अब तक उल्टा लटकना में लगी हुई है।

सीएम ने कहा छ.ग. में अमित शाह आए पर उन्होंने कोई बात नहीं कही। किसानों और महिलाओं के लिए क्या करेंगे, केवल उल्टा लटकाने की बात कही। इसलिए उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा हैं। क्यूंकि खदान और अडानी के बीच में कांग्रेस की सरकार खड़ी हुई है।

भाजपा मौन है, हम सत्ता में है फिर भी तीन बड़ी घोषणाएं है। साढ़े 17 लाख परिवारों को देंगे तो पैसा कितना जाता है 18 से 20 हजार करोड़ रुपए ना ? केंद्र सरकार सहयोग करे न करे हम फिर भी देंगे। लेकिन भाजपा मौन है क्योंकि उन्हें पता है वह सरकार में नहीं आने वाली हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के सोनिया गांधी को धक्का देने वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कटाक्ष किया और कहा कि हार देखकर बौखला गए हैं और बौखलाहट में कुछ भी बोलेंगे। कोई लटकाने की बात करेंगे, कोई धक्का मारने की बात कर रहे है।

प्रजातंत्र में इस प्रकार की भाषा और वह भी केंद्रीय मंत्री होकर यह दुर्भाग्यजनक है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं होता। ऐसी बातें नहीं कहीं जानी चाहिए। वही भाजपा ने पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया हैं।

मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया हैं टिकट वितरण में डॉ. रमन सिंह की ही चल रही है। अपने ही लोगों को टिकिट दे रहे हैं। रमन सिंह पूरे कुनबे के साथ खुद भी डूबेंगे।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related