CG BREAKING: CM’s post regarding ration distribution, conflict begins between BJP and Congress before elections.
रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले राशन वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, चावल, चना और नमक का वितरण बंद किया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि, चावल, नमक, चना गरीबों को नहीं दिया जा रहा है।
कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि पीडीएस संबंधित पिछली सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया है। पहली बात तो यह है कि पिछली सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं का ही नाम बदलकर उसे आगे बढ़ाया था। पीडीएस से संबंधित सभी लाभ यथावत जारी हैं। pic.twitter.com/libl4qvKq5
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 28, 2024
बता दें, सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि, BJP सरकार बनने के बाद पिछली सरकार की योजनाएं बंद हो रही है। बेरोजगारी भत्ते के बाद राशन वितरण योजना भी बंद की गई है। तीन महीने में ही BJP सरकार बेहद अलोकप्रिय हो चुकी है।
राशन वितरण को लेकर सीएम का पोस्ट –
राशन वितरण पर सीएम विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि, PDS के तहत राशन वितरण जारी है। कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। पिछली सरकार ने BJP सरकार की जनहितैषी योजनाओं का ही नाम बदलकर उसे आगे बढ़ाया था। PDS से संबंधित सभी लाभ अब भी मिल रहे हैं।
भाजपा ने नितिन नबीन को बलि का बकरा बनाया –
BJP ने नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया है। जिसके बाद इस मसले को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, ओम माथुर ने छग के BJP नेताओं से बड़े-बड़े वादे किए थे। जो नेता 15 सालों तक मंत्री थे। उनके संसाधनों को चुनाव में झोंका है। जब वे जीतकर आए तो ओम माथुर उन्हें मंत्री नहीं बना रहे हैं। काफी समय से उन्होंने छग आना बंद कर दिया था। BJP ने अब नितिन नबीन को बलि का बकरा बनाया है।
