CG BREAKING : मितानिनों को अब ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान करेंगे सीएम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CM will now pay online incentive amount to Mitanins

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव तथा विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related