BIG BREAKING : पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Central government’s big announcement for former firefighters

संसद में उठे अग्निवीर मुद्दे के बाद यह मसला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी पद अर्धसैनिक बलों के लिए आरक्षित किए जाएंगे. CISF ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और इस फैसले के आधार पर CISF जल्द ही भर्तियों के लिए ये नियम लागू करेंगे.

वहीं, इस मामले को लेकर BSF के डीजी नितिन अग्रवाल ने कहा कि, ‘हम सैनिक तैयार कर रहे हैं, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.’ इससे सभी बलों को फायदा होगा. पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में 10% आरक्षण मिलेगा.

CISF की महानिदेशक नीना सिंह ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती का बड़ा कदम उठाया है. इसको लेकर सीआईएसएफ ने भी सारे इंतजाम कर लिए हैं. कांस्टेबलों की 10% रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी, साथ ही, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट दी जाएगी.

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related