CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर रेंज पुलिस को दिए निर्देश, कहा- अपराधों पर नियंत्रण पाना है

Date:

CG BREAKING: Chief Minister Vishnudev Sai gave instructions to Bilaspur Range Police, said- crimes have to be controlled.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर रेंज पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिनइससे संतोष करना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधों पर नियंत्रण पाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में अपराध में कमी आई है, लेकिन जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबंधी कार्रवाई रुकनीनहीं चाहिए। उन्होंने एसपी और कलेक्टर से टीम भावना से आपसी समन्वय से काम करने को कहा।

उन्होंने धार्मिक मामलों में लापरवाही करने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहींहोनी चाहिए और ऐसे केस जल्दी सॉल्व करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने गौतस्करी नशा की समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि इस पर नियंत्रण पाना है और ऐसे मामलों में एंड टू एंडकार्रवाई करनी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related