Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

CG BREAKING : भाजपा के भ्रष्टाचार की बारात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया ऐसा रिएक्शन ..

CG BREAKING: Chief Minister Bhupesh Baghel gave such a reaction on BJP’s corruption procession ..

कोंडागांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोंडागांव के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने मीडिया से कई विषयों पर बात की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी रवाना हुए।

भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की बारात निकालने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 15 सालांे की बहुत लंबी लिस्ट है। कुछ छूट जाएगा तो हम जानकारी भाजपा को देंगे।

केंद्र सरकार डिजिटल अर्थिक सर्वेक्षण और जनगणना कराने जा रही है, इस सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि इसका मतलब सरकार नहीं चाहती कि जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण हो। 75 सालों में हम जहां पहंुचे है उसमें हर वर्ग की जातियां है जो पिछड़ गए है। जब तक उनकी जातीय गणना नहीं होगी तब तक वो पिछड़े रहेंगे। अपर क्लास में भी बहुत सारे ऐसी जातियां है जो पिछड़ी हुई है। गणना ना होने से उसमंे बदलाव नहीं आया।

जबतक आपके पास डाटा नहीं होगा तब तक कैसे उनको विकास से जोड़ा जा सकेगा। आवास को लेकर भाजपा ने खूब हल्ला किया उसके लिए हमने सर्वेक्षण कराया उसके बाद हमारे पास डाटा है। जब हम एक महीने में गणना कर सकते है तो केंद्र सरकार क्यांे नहीं कर सकती। जब तक डाटा नहीं होगा तब तक कैसे सबको उनका हक मिलेगा।

सीएम भूपेश बोले- लगता है लगता है भाजपा प्रदेश प्रभारी भी न बदल जाए

छत्तीसगढ़ में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आने पर सीएम बघेल ने कहा, मुझे लगता है चुनाव आते आते भाजपा के प्रभारी ना बदल जाए मुझे ऐसा लग रहा है। क्योकि पुरंदेश्वरी जी बदल गई… जामवाल जी बदल गए है, नितिन नबीन भी हासिये पर है। इसी तरह की स्थिति सीनियर लीडर ओम माथुर की है, क्योकि माथुर जी अकेले बस्तर घूम आये। जब तक स्थानीय लीडर या नेता साथ नहीं होगा तो क्या होगा।

कमांडो घेरे से बाहर नहीं आ पा रहे डॉ. रमनः सीएम भूपेश

डॉ रमन सिंह को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, वो कार्यकर्ता से दूर हो गए, पब्लिक से दूर हो गए है लेकिन कमांडो घेराव से बाहर नहीं आ पा रहे है। डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी वर्तमान मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा घेरे में है।

भाजपा में एक्सपेरिमेंट चल रहा हैः सीएम भूपेश

2018 चुनाव के पहले कांग्रेस से दूल्हे के बारे में सवाल करती थी, लेकिन भाजपा अब अपना दूल्हा तय नहीं कर पा रही है। इस मामले में सीएम ने कहा हम यह सवाल तो नहीं कर रहे है लेकिन यह सवाल अब भाजपा से ही करना चाहिए कि 15 साल के मुख्यमंत्री को बिल्कुल पीछे धकेल के रख दिया गया है। सामने कौन आएगा उनको दो बार बदल दिया गया है। पहले विष्णुदेव साय को बदल दिया। धरमलाल कौशिक को बदल दिया। तो अभी भाजपा का एक्सपेरिमेंट चल ही रहा है।

 

 

 

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: