CG BREAKING : रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Chhattisgarh Pradesh BJP in-charge Om Mathur arrives in Raipur, grand welcome at the airport

रायपुर। मिशन 2023 में दोबारा सत्ता पर आने के लिए भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अब छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर रायपुर आ गए हैं। वह प्रदेश में चार दिन तक रहेंगे। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रभारी का भव्य स्वागत हुआ। भाजपा नए प्रभारी का चार दिन तक प्रदेश में प्रवास होने से भाजपा में भारी उत्साह भी है।

बतादें कि छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए ओम माथुर नया नाम है। वह प्रदेश के नए प्रभारी है। राष्ट्रीय फलक पर देखें तो वह एक सक्रिय और दमदार शख्सियत माने जाते हैं। 1980 के दशक में कांग्रेस मजबूत थी और भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर अपने अस्तित्व के लिए अटल-आडवाणी के नेतृत्व में संघर्ष कर रही थी। तब राजस्थान में भैरो सिंह शेखावत को सारथी के रूप में ओम प्रकाश माथुर का साथ मिला था।

माथुर अपने प्रारंभिक राजनीतिक दौर राजस्थान में सक्रिय रहकर 1990 से 1998 तक भैरोसिंह की सरकार में सहयोगी रहे। 2002 में माथुर को देश के अन्य राज्यों में भाजपा के चुनावों का जिम्मा मिला। इनमें उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड जैसे राज्य रह चुके हैं।

इस तरह तय हुआ है ओम माथुर का कार्यक्रम –

21 नवंबर 2022 : ओम माथुर पहले दिन सोमवार को एक बजकर 40 मिनट पर दोपहर के समय उनका स्वागत होगा। प्रदेश कार्यालय में उनके कार्यक्रम तय हैं।

22 नवंबर 2022 : दूसरे दिन ओम माथुर कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे।

23 नवंबर 2022 : 23 नवंबर को ओम माथुर मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों से मुलाकात करेंगे।

24 नवंबर को माथुर अपने कुछ व्यक्तिगत परिचित लोगों से मिलेंगे, एक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

24 नवंबर 2022 : माथुर 24 दिनों तक छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। इस दौरान वह कई बैठकें लेंगे। स्थानीय नेताओं से मिलेंगे। भाजपा की तरफ से कहा गया है कि ये दौरा पूरी तरह से परिचयात्मक होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related