CG BREAKING : किसानों के साथ धोखा! पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Cheating on farmers! Former MLA Gulab Kamro accuses BJP government

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का बड़ा आरोप लगाया है। कमरो का कहना है कि सरकार निर्धारित मात्रा में किसानों का धान नहीं खरीद रही है, जो कि 21 क्विंटल होना चाहिए था, लेकिन सिर्फ 15 क्विंटल की खरीदी की जा रही है।

उन्होंने धान खरीदी केंद्रों का जायजा लेने के बाद यह आरोप लगाया है और कहा है कि अगर 21 क्विंटल धान खरीदी नहीं होती है तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी।

यह मुद्दा छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण रहा है, जहां कांग्रेस ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान लागू किया था। दोनों पार्टियों ने किसानों को ध्यान में रखते हुए अपने घोषणा पत्र में वादे किए थे, जिसमें कांग्रेस ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3200 रुपए में धान खरीदने का वादा किया था, जबकि भाजपा ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए में धान खरीदी का वादा किया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related