CG BREAKING : BSF हेड कांस्टेबल की मौत, हैंड ग्रेनेड फटा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: BSF head constable dies, hand grenade explodes

दंतेवाड़ा। हैंड ग्रेनेड की चपेट में आने से BSF के हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी। घटना कटेकल्याण क्षेत्र की बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए BSF की बटालियन बस्तर के कई इलाकों में पहुंची हुई है। इसी कड़ी में BSF के C/70 चार्ली कंपनी विधानसभा चुनाव को लेकर कटेकल्याण परिसर में विधानसभा चुनाव को लेकर रूकी हुई थी।

मृतक हेड कास्टेबल का नाम बलबीर चंद है, जो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक बलबीर चंद के पोंछ में रखा हेंड ग्रेनेड अचानक फट गया, जिसकी वजह से थाना परिसर में ही हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हेड कांस्टेबल को गंभीर स्थिति में तत्काल एंबुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया । जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना कटेकल्याण द्वारा परिवार को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related