CG BREAKING : तबादला आदेश पर ब्रेक ! हाई कोर्ट ने तहसीलदारों को दी राहत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Break on transfer order! High Court gave relief to Tehsildars

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन के तबादला आदेश पर रोक लगा दी है। सिमगा तहसीलदार नीलमणि दुबे समेत 18 से अधिक तहसीलदारों ने नियमों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी।

तबादला सूची में खामियों का आरोप –

याचिका में बताया गया है कि प्रदेश में हुए तबादलों में खामियां हैं। कई नायब तहसीलदारों को प्रोबेशन पीरियड में ही स्थानांतरित कर दिया गया और नियमों का उल्लंघन करते हुए कम समय में बार-बार स्थानांतरण आदेश जारी किया गया।

हाई कोर्ट की राहत –

हाई कोर्ट की राहत के बाद अब तकरीबन सभी तहसीलदारों को स्टे मिल गया है। इस फैसले से प्रभावित तहसीलदारों में अभिषेक राठौर, नीलमणि दुबे, बलौदाबाजार के पोखन टोंडरे, प्रेरणा सिंह, राजकुमार साहू, राकेश देवांगन, जयेंद्र सिंह, प्रियंका समेत कई अन्य शामिल हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PRASHANT KISHOR WIN : विधानसभा में PK की एंट्री …

PRASHANT KISHOR WIN : PK's entry into the Assembly...

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...