CG BREAKING : रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, झारखंड फायरिंग कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

Date:

CG BREAKING: Big success of Raipur Crime Branch, absconding accused of Jharkhand firing case arrested

रायपुर। झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में फायरिंग और रंगदारी के मामले में फरार कुख्यात शूटर विक्की वर्मा को रायपुर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्की वर्मा, जो सूजीत गैंग का सक्रिय सदस्य है, के खिलाफ ओरमांझी थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

फायरिंग और रंगदारी में था शामिल –

रांची के ओरमांझी थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 189/24 के तहत धारा 109, 118(1), 118(2), 111(2), 111(3), 111(4), 111(5), 111(6), 111(7), 308(2), 308(3), 308(4), 308(5), 61(2) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी पर फायरिंग और रंगदारी जैसे अपराधों में लिप्त रहने का आरोप है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई –

आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। गोपनीय ऑपरेशन के तहत सघन घेराबंदी कर विक्की वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

झारखंड पुलिस को सौंपा जाएगा आरोपी –

गिरफ्तारी के बाद रायपुर पुलिस ने झारखंड पुलिस को मामले की जानकारी दी। झारखंड पुलिस अब विक्की वर्मा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची ले जाएगी।

आरोपी का विवरण –

गिरफ्तार आरोपी विक्की वर्मा उर्फ शशांक (डेविल), पिता राम लखन वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी वेद नारायण लेन, कव्हरी रोड, रांची, झारखंड का रहने वाला है।

इस बड़ी गिरफ्तारी से पुलिस ने सूजीत गैंग के खिलाफ एक और अहम सफलता हासिल की है। मामले की आगे जांच जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन...

अंतिम संस्कार पर बवाल: धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, प्रशासन ने थामा मोर्चा

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में आज...

Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट...