CG BREAKING : रेलवे में बड़ा बदलाव, 15 से 25 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ लेट और कुछ बदले रूट पर …

Date:

CG BREAKING: Big change in Railways, many trains canceled from 15th to 25th February, some late and some changed on routes…

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 13 दिनों तक चलेगा, जिससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री गाड़ियाँ प्रभावित रहेंगी।

रद्द की गई ट्रेनें

15 से 25 फरवरी, 2025: 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 फरवरी, 2025: 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 फरवरी, 2025: 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 फरवरी, 2025: 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेनें

🔹 17 फरवरी, 2025: 20821 पुणे-शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
🔹 17 फरवरी, 2025: 12767 नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट देरी से चलेगी।
🔹 24 फरवरी, 2025: 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 3 घंटे की देरी से रवाना होगी।
🔹 24 फरवरी, 2025: 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
🔹 24 फरवरी, 2025: 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
🔹 25 फरवरी, 2025: 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
🔹 25 फरवरी, 2025: 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 2 घंटे की देरी से चलेगी।
🔹 25 फरवरी, 2025: 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से रवाना होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

24 फरवरी, 2025: 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक होते हुए पुरी पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें और स्टेशन पर ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Naxal News: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल में छिपाकर रखे गए 82 बीजीएल सेल किए बरामद…

Naxal News: नारायणपुर। अबूझमाड़ के आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र में सुरक्षा...

RAJASTHAN ROAD ACCIDENT : छत्तीसगढ़ के TI नंदलाल पैकरा का निधन

RAJASTHAN ROAD ACCIDENT : Chhattisgarh TI Nandlal Paikra passes...