CG BREAKING : वोट डालते ही भाजपा प्रत्याशी ब्रम्‍हानंद नेताम गिरफ्तार ! समर्थक कर रहे जमकर विरोध …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Big action by Jharkhand Police, BJP candidate Bramhanand Netam arrested!

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मतदान खत्‍म होते ही झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

इधर, झारखंड पुलिस का कहना है कि उन्‍हें झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का कोई नोटिस नहीं मिला है। वहीं ब्रम्‍हानंद नेताम के समर्थक वहां इकट्ठा हो गए और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। थोड़ी देर पहले झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

ब्रम्‍हानंद नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म व उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ब्रम्‍हानंद नेताम ने कहा है कि सच की जीत हुई है। दूध का दूध पानी का पानी हो गया है। कांग्रेस की ओछी राजनीति सबके सामने आई गई है।

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की थी शिकायत –

मालूम हो कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ब्रम्हानंद पर झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को थाने में पाक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। उन्होंने इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में छिपाई है। कांग्रेस के आरोप के बाद यहां राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम का नामांकन निरस्त करने की मांग की थी।

जमशेदपुर की पुलिस इस प्रकरण के पांच आरोपितों के विरूद्ध जमशेदपुर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इसी मामले में ब्रम्‍हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में डेरा डाले हुए है।

——————————————————————————————————–

Jharkhand High Court bans the arrest of BJP candidate Brahmanand Netam!

रायपुर। भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। यानी फिलहाल ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

बता दें कि कांग्रेस ने नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज होने का खुलासा किया था और नामांकन रद्द करने के साथ साथ गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि चुनाव आयोग को ओर से अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। झारखंड की पुलिस कांकेर पहुंची थी और ब्रह्मानंद को थाने में पेश होने के लिए नोटिस दिया था। छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी को टेल्को थाने की ओर से कोई नोटिस या समन नहीं मिला था। कांग्रेस जब चुनाव में कमजोर पड़ने लगी तब झारखंड पुलिस को लेकर आई। इस पर नेताम की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने थोड़ी देर पहले ही बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर में आज मतदान है। मतदान के लिए एक घंटे का समय बचा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …

SENSEX TODAY : Impact of US-Iran peace deal... रायपुर। अमेरिका...

CHHATTISGARH : मानसून फिर अटक गया!

CHHATTISGARH : Monsoon stuck again! रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को...