CHHATTISGARH : Police vs youth, VIDEO goes viral!
रायपुर। रायपुर की सड़कों से देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पुलिस जवानों से बहस और विवाद करते नजर आ रहे हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम ने होटल अंब्रोसिया के सामने देर रात सड़क किनारे खड़े युवकों को घर जाने की समझाइश दी थी। इसके बाद टीम इलाके में आगे पेट्रोलिंग के लिए निकल गई।
SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …
लेकिन करीब एक घंटे बाद जब पुलिस दोबारा उसी जगह पहुंची तो वहां पहले से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस ने फिर से उन्हें घर जाने को कहा, जिसके बाद बहस शुरू हो गई और मामला गरमा गया।
CHHATTISGARH : मानसून फिर अटक गया!
वायरल वीडियो में कुछ युवक पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि पुलिस जवान माहौल को शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं।
पुलिस का कहना है कि पेट्रोलिंग टीम की ओर से किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। घटना के बाद संबंधित युवक और एक आरक्षक का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। अब वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
फिलहाल यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

