CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Bharat Jodo Nyaya Yatra will pass through 7 districts of Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 जिलों से गुजरेगी। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। ये यात्रा रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर से गुजरेगी। यात्रा के लिए प्रदेश संयोजक व जिला पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11वां दिन है। बता दें कि 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत हुई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे और जनसभाएं होंगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जरिये प्रयास रहेगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए।

इस बार पूरी यात्रा पैदल नहीं होगी, बल्कि राहुल गांधी इस बार बस का भी इस्तेमाल करेंगे। राहुल गांधी आधी यात्रा बस से करेंगे और आधी यात्रा पैदल करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले वह यात्रा को पूरा करना चाहते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related