CG BREAKING: A big update came regarding the arrest of BJP candidate Brahmanand, will not be able to contest the election?
कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पकड़ने आई झारखंड पुलिस, अब रायपुर के लिए रवाना हो गई है। दो दिनों तक कांकेर में रहने के बाद अब झारखंड पुलिस राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गई है। ब्रहमानन्द समेत अन्य 3 दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने के लिए यह पुलिस कांकेर आई हुई थी। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में कांकेर पुलिस 3 अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
इसके बाद अब चुनाव प्रचार के लिए भाजपा नेताओं का भानुप्रतापपुर और चारामा में जमावड़ा है। ये सभी चुनावी अभियान में शामिल होंगे। इसमें प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव समेत नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और कई नेता शामिल हुए हैं। ये सभी भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के लिए प्रचार करेंगे।
वहीं, गुजरात चुनाव थमने के बाद अब सीएम भूपेश बघेल भी भानुप्रतापपुर उप चुनाव में विशेष ध्यान देंगे। आज से सीएम भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर उप चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे। इस दौरान आज सीएम एक बड़ी सभा को सम्बोधित करेंगे।
