CG BREAKING : 9 DSP को मिली पोस्टिंग, विभिन्न जिलों में किया गया पदस्थ, देखें लिस्ट ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 9 DSP got posting, posted in different districts, see list ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 9 डीएसपी को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नवीन पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा इन अधिकारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य पुलिस सेवा के जिन अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है वे 2019 और 2020 बैच के अफसर हैं।

इन अफसरों को मिली नई पोस्टिंग…

– सौरभ उईके, जिला रायगढ़ को उप पुलिस अधीक्षक, अजाक/क्राइम कांकेर में पदस्थ किया गया है।

– राहुल शर्मा, जिला रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक, एंटी हृयूमन ट्रेफिकिंग यूनिट बस्तर में पदस्थ किया गया है।

– नुपुर उपाध्याय, जिला बिलासपुर को उप पुलिस अधीक्षक, बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा कांकेर भेजा गया है।

– गरिमा दादर, जिला महासमुंद को उप पुलिस अधीक्षक, बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा कांकेर में पदस्थ किया गया है।

– प्रशांत देवांगन, जिला सरगुजा को उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर बनाया गया है।

– मनीष रात्रे, जिला जांजगीर-चांपा को उप पुलिस अधीक्षक, आपरेशन सुकमा भेजा गया है।

– दीपमाला कुर्रे, जिला सूरजपुर को अजाक/क्राइम कांकेर में पदस्थ किया गया है।

– आशीष कुमार नेताम, जिला बस्तर को उप पुलिस अधीक्षक डीआईजी रेंज दंतेवाड़ा में पदस्थ किया गया है।

– मनोज कुमार मंडावी, जिला दंतेवाड़ा को उप पुलिस अधीक्षक, आपरेशन नारायणपुर में पदस्थ किया गया है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : मंत्री को फटकार

प्रदेश सरकार के एक मंत्री के खिलाफ ट्रांसफर-पोस्टिंग को...