CG BREAKING : 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, घर पर नहीं था बच्ची का परिवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 6-year-old innocent, raped by neighbor youth, girl’s family was not at home

दुर्ग। जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के मां-बाप काम पर बाहर गए हुए थे। बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अमन विश्वकर्मा वहां पहुंचा। उसने बच्ची को अकेली पाकर उसे घर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। नंदिनी पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की हैं।

थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। 6 साल की बच्ची बुधवार सुबह घर पर अकेली थी। उसके माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। वो दोनों बच्ची को घर में छोड़कर पास के गांव काम पर गए थे। सुबह लगभग 9-10 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले अमन विश्वकर्मा ने बच्ची को घर में अकेली देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। वो बच्ची के पास उसके घर पहुंचा और उसके साथ खेलने लगा।

इसके बाद वो बच्ची को घर के अंदर ले गया फिर उसके साथ गंदा काम किया और वहां से भाग गया। शाम को जब बच्ची के मां बाप घर लौटे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने नंदिनी थाने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को भागने से पहले ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related