CG BREAKING : 5 भाजपा पार्षद पार्टी से निष्कासित, इस वजह से हुआ कड़ा एक्शन ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 5 BJP councilors were expelled from the party, because of this strict action ..

बलरामपुर। अविश्वास प्रस्ताव में पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग करने वाले भाजपा पार्षदों पर गाज गिर गयी है। राजपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में क्रॉस वोटिंग करने पर भाजपा ने 5 पार्षदों को पार्टी से बाहर कर दिया है। दरअसल जिले के नगर पंचायत राजपुर के निवर्तमान अध्यक्ष सहदेव लकड़ा के विरुद्ध पार्षदों के बीच छिड़ी जंग का पटाक्षेप हो गया है। 15 पार्षदों वाले राजपुर नगर पंचायत में 6 कांग्रेसी पार्षदों ने अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिस पर कल फ्लोर टेस्ट हुआ।

फ्लोर टेस्ट में 5 भाजपा पार्षदों के क्रॉस वोटिंग करने से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इधर भाजपा ने अपने 5 पार्षदों को क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दे कि राजपुर नगर पंचायत में 6 पार्षद कांग्रेस के 1 निर्दलीय,8 पार्षद भाजपा के थे, जिनमे से 5 को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है, वही अब देखना यह होगा कि 5 निष्कासित पार्षद नये अध्यक्ष के मनोनयन में किसका साथ देते है। वही नये नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़ -तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है!..

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related