CG BREAKING : DVC कमांडर समेत 2 नक्सली ढ़ेर, DRG जवानों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 2 naxalites including DVC commander, fierce encounter continues between DRG jawans and Maoists ..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में महिला DVC कमांडर समेत दो नक्सलियों को ढेर किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। महाराष्ट्र की सी 60 कमांडो और बीजापुर के DRG की टीम ने ये संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। इस दौरान नेशनल पार्क एरिया के टेकामेटा इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में महिला DVC कमांडर समेत दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ ऑटोमेटिक रायफल बरामद किया गया है। फिलहाल इस खबर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related