CG BREAKING : 17 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, इन पर लगाया गंभीर आरोप ..

Date:

CG BREAKING: 17 Panchs gave mass resignation, made serious allegations against them..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत लिमतरा के 17 पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है. सभी पंचों ने ज्ञापन के साथ SDM को इस्तीफा सौंपा हैं. पंचों ने सरपंच और सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया है, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है. यह मामला मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र का है.

एसडीएम को सौंपे गए पत्र में 17 पंचों ने लिखा है कि हम पंचगण छत्तीसगढ़ शासन में निर्वाचित हुए हैं. सचिव सरपंच द्वारा मनमानी किया जा रहा है. विगत 10-11 महीने से मासिक बैठक भी नहीं कराया गया है. अतः हम सब पंचगण समूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं.

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़

CHHATTISGARH : Fake medicine racket busted रायपुर। रायपुर में नकली...

RAIPUR SATTA CASE : VIP रोड होटल में IPL सट्टा

RAIPUR SATTA CASE : IPL betting at VIP Road...