CG BJP NEWS : भाजपा का विधानसभा चुनाव के साथ 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियों पर गहन विचार-मंथन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP NEWS: Deep brainstorming on BJP’s strategic preparations for the 2024 Lok Sabha elections along with the assembly elections

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की बुधवार को विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकें हुईं जिनमें आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ सन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियों पर गहन विचार-मंथन हुआ।

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत इन सभी बैठकों में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वय धरमलाल कौशिक व गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विधायक व पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल व पुन्नू लाल मोहिले ने भाग लिया।

सर्वप्रथम भाजपा के सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें मोर्चों-प्रकोष्ठों को सौंपे गए दायित्वों पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने टास्क दिए। पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, प्रदेश के सभी वर्गों के साथ किए गए छलावे के चलते कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश अपने चरम पर पहुँच चुका है और प्रदेश का जनमानस कांग्रेस को सत्ता से हटाने का मन बना चुका है। मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिबद्ध होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुँचाने की दृष्टि से कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करें और प्रदेशभर में प्रवास करें। भाजपा पदाधिकारियों ने मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से प्रथम बार के मतदाताओं (फर्स्ट टाइम वोटर्स) से गहन सम्पर्क साधने को भी कहा।

बैठकों के क्रम में बुधवार को ही प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की भी अहम बैठक हुई जियमें भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने प्रदेश भाजपा कोर गु्रप के साथ चुनावी रणनीति के परिप्रेक्ष्य में विस्तार से चर्चा की और जरूरी बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया। इसके बाद चुनाव संबंधी तैयारियों के लिहाज से भाजपा की नवनिर्मित विभिन्न समितियों की बैठकें हुईं, जिसमें चुनाव की दृष्टि से दायित्व सौंपे गए।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related