CG BIG NEWS : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, डॉक्टर की बड़ी लापरवाही

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Woman dies due to wrong injection, doctor’s negligence

सूरजपुर। भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गांव से एक झोलाछाप डॉक्टर का मामला सामने आया है, जहां एक गलत इंजेक्शन ने मरीज की जान ले ली।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुंदिया गांव निवासी 48 वर्षीय राम केली को मामूली सर्दी बुखार था, जिसके बाद वो इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंची थी। वही, डॉक्टर ने महिला को जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके बाद महिला की स्थिति नाजुक हो गई।

उसके बाद डॉक्टर वहा से चला गया। डॉक्टर के जाने के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मामले शिकायत मृतका के परिजनों ने भटगांव पुलिस से की। वही, मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीँ, पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related