CG BIG NEWS : विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 530 दिन से सत्याग्रह जारी, भ्रष्ट विधायक को हटाने एक हुए किसान, बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ के लगे नारे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS : Satyagraha continues for 530 days to save world heritage Sirpur, farmers united to remove corrupt MLA, slogans raised to save Chhattisgarh

रायपुर। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, रेती ठेकेदार और शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं।

“बेहाल विधायक विनोद चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ” अभियान किसानों ने चलाया। यह अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा। हाइवे स्थित खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड सत्याग्रह चल रहा है।

आज अखंड धरना सत्याग्रह के 530 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 30 किसान, जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया। धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा, डेविड चंद्राकर रामलाल विश्वकर्मा, बोधन यादव, नरेश धीवर, कृष्ण कुमार वैष्णव, धर्मेंद्र यादव ने किया।

अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, किसान नेता हेमसागर पटेल, तोषण सिन्हा, दिनेश यादव, राधाबाई सिन्हा, श्यामबाई ध्रुव, पंचवती यादव आदि ने संबोधित किया।

सत्याग्रह में उपस्थित सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा महासमुंद विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को मतदाता की चेतावनी बेरोजगार, महिला किसान, आदिवासी बेरोजगार, किसान प्रमाणित दस्तावेज के साथ पूछेंगे।

किसान सत्याग्रह को बदनाम क्यों करते हो। करणी कृपा उद्योग के नौकर हो ही, बाहरी लोगों के कब से संरक्षक बन गए। विनोद सेवन चंद्राकर को वोट नहीं देने के निर्णय के साथ अंतिम ज्ञापन देंगे। वही विधानसभा क्षेत्र के 110 गांवों में विधायक के लिए रोका छेका आंदोलन चलेगा।

किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा एक तरफ महासमुंद के विधायक विनोद सेवन चंद्राकर करणी कृपा पावर उद्योग में शत प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और कोडार बांध का पानी उद्योग से समझौता नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर करणी कृपा उद्योग में 80%श्रमिक निर्माण कार्य में बाहर प्रदेश के हैं, जो बिहार, बंगाल, आसाम,नउत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा सहित अन्य प्रदेशों के लोगों को ठेकेदार बनकर रोजगार दिलाये हैं।

युवा किसान नेता दिनेश यादव ने कहा करणी कृपा उद्योग में यहाँ के लोगों को रोजगार मिलेगा कहकर झूठ पर झूठ फैला रहे हैं, जबकि बाहरी प्रदेश के लोगों को रोजगार दिया गया है। इस पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कल प्रमाणित दस्तावेज के साथ विधायक से जबाब मांगेंगे।

किसान नेता तोषण सिन्हा ने कहा उद्योग अभी निर्माणाधीन है तब 80% बाहर प्रदेश के लोगों को विधायक के संरक्षण में रोजगार मिला है, तो जब बन जायेगा तो शत प्रतिशत बाहरी लोगों को ही रोजगार मिलेगा।

महिला किसान नेत्री राधाबाई सिन्हा ने कहा कि महासमुंद के विधायक विनोद सेवन चंद्राकर दोहरा चाल चल रहे हैं।एक तो बाहरी लोगों को इसलिए रोजगार दिलवा रहे हैं, ताकि वे लोग चुनाव में मुझे ही वोट दें। इस षड़यंत्र को हन होने नहीं देंगे।कल विधायक से पूछेंगे कि हमारे क्षेत्र के अधिकार को छीनकर बाहरी लोगों को उद्योग में रोजगार क्योँ दिलवा रहे हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related