CG BIG NEWS : बस्तर में CRPF जवान के लिए पहली बार बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS : Green corridor being built for the first time for CRPF jawans in Bastar

जगदलपुर। बस्तर में सीआरपीएफ जवान के लिए पहली बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है. डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 28 तारीख को एडमिट हुए अकन राव 153 बीजापुर बटालियन सीआरपीएफ में पदस्थ हैं.

मलेरिया की शिकायत में इन्हें डिमरापाल में 28 तारीख को एडमिट कराया गया था. स्थिति गंभीर होने की वजह से इन्हें दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जा रहा है, जिसके लिए डिमरापाल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है.

डिमरापाल से गुरु गोविंद सिंह चौक कोर्ट तिराहा चांदनी चौक शहीद पार्क होते हुए इन्हें मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर लाया जाएगा. जहां से इन्हें दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा. एयर एंबुलेंस से एयर लिफ्ट किया जाएगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related