Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BIG NEWS : विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 292वें दिन किसान सत्याग्रह जारी, कलेक्टर भ्र्ष्टाचार से त्रस्त आंदोलनकारी किसान

CG BIG NEWS : Farmers Satyagraha continues on 292nd day to save World Heritage Sirpur, agitating farmers suffering from collector corruption

रायपुर। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 292 वें दिन धान कटाई ढुलाई की व्यस्तता के बाद भी लगभग 20 किसान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।अखण्ड सत्याग्रह का नेतृत्व नंदकिशोर यादव,नंदलाल पटेल, तारेंद्र यादव,चैनुराम साहू,नंदलाल सिन्हा,कुमार बरिहा,रामुदास मानिकपुरी ने किया।

आज अखण्ड सत्याग्रह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को किसान नेता दशरथ सिन्हा, उदय चंद्राकर,मोहनलाल यादव,तारेंद्र यादव उप सरपंच,कुमार बरिहा, डेविड चंद्राकर,तोषण सिन्हा, राधबाई सिन्हा,सरस्वती वैष्णव, रामबाई ध्रुव,हीराबाई यादव,रामबाई ध्रुव आदि ने संबोधित किया।अखण्ड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता उदयराम चंद्राकर ने कहा कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट निर्माण के समस्त अवैधानिक कार्य के खिलाफ यहां खैरझिटी,कौंवाझर नेशनल हाईवे में चल रहे आंदोलन का 10 माह पूरा हो गया।लेकिन महासमुन्द जिला के नौकरशाह और जनप्रतिनिधिगण चैन की बंशी बजाते हुए अपने-अपने स्वार्थ साधने में मस्त हैं।

साथ ही शासन-प्रशासन की उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना हरकत के खिलाफ जनता बगावत करती है,तब यही शासन-प्रशासन के लोग जनता को दोषी ठहराते हैं।तारेंद्र यादव उप सरपंच ने कहा कि प्रजा तंत्रीय व्यवस्था में शासन और नौकरशाह प्रजा की बात नहीं सुनते तो वहां जंगल राज पनपता है।महासमुन्द जिले के शासन प्रशासन किसानों की धौर्य का परीक्षा न ले अन्यथा प्रशासन को कोर्ट के कटघरे में खड़ा करने के लिए सत्याग्रही बाध्य होंगे।श्रीमती राधबाई सिन्हा ने कहा कि शासन प्रशासन सीधे भाषा को नहीं समझेगी तो हम लोग उन्हीं की भाषा में उनको सबक सिखाने के लिये तैयार हैं।जब तक करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट को शासन यहां से निरस्त नहीं करेगी तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

Share This: