CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ BJP में नया चेहरा, किरण सिंहदेव की टीम का ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG BREAKING: New face in Chhattisgarh BJP, Kiran Singhdev’s team announced

रायपुर, 13 अगस्त 2025. लंबे इंतजार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा लाने की कोशिश की गई है।

जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से सिंहदेव पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे, जिनमें से कई सदस्य अब नई जिम्मेदारियों में हैं — केदार कश्यप मंत्री बन गए, अनुराग सिंहदेव और संजय श्रीवास्तव को नई भूमिकाएं मिलीं, जबकि रामू रोहरा महापौर बन गए हैं।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले या बाद में संगठन की नई टीम बनेगी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही संगठन में फेरबदल हो चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, इस नई टीम के गठन में संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, पार्टी प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी विस्तृत चर्चा की गई।

नई टीम से प्रदेश भाजपा के भीतर समीकरण बदलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related