CG BIG BREAKING : पूर्व सीएम रमन सिंह सहित छत्तीसगढ़ की 2 महिला नेत्रियां भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG BREAKING : 2 women leaders of Chhattisgarh including former CM Raman Singh included in BJP National Executive

रायपुर। आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषणा कर दी है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह और छत्‍तीसगढ़ की दो महिला नेत्रियों सरोज पांडेय और लता उसेंडी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बाद छत्तीसगढ़ की अन्य नेत्रियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसमें राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की घाेषणा की है। इसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का एलान किया गया है। लता उसेंडी भाजपा की सक्रिय नेत्री हैं। जो कि डा. रमन सिंह की सरकार में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं । वह भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कोंडागांव निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए विधायक चुनी गई थीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related