CG BIG BREAKING: Major blast at Vedanta plant, 5 dead, over 50 injured
रायपुर। रायगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद हालात बेकाबू हो गए। अब तक 5 मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि मौके से 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
हादसा इतना भयानक था कि 50 से ज्यादा मजदूर झुलस गए। धमाके के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई, हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दी।
एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने 5 मौत की पुष्टि की है, लेकिन रेस्क्यू जारी है और आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों को रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

