CG Balodabazar Volence : बलौदाबाजार हिंसा मामले में अब तक 200 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार   

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतानमी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने मंगलवार को 7 अलग-अलग FIR दर्ज की है। इस मामले में अब तक 200 आरोपियों को गिरफ्तार हो चुकी है। उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं। CCTV फुटेज के जरिए टीमें अलग-अलग जिलों में भेजी गई हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरी घटना को लेकर काफी नाराज हैं। मंगलवार को मीटिंग में CM ने अधिकारियों से कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई आप लोगों तक जानकारी कैसे नहीं पहुंची? क्यों बैकअप नहीं रखा गया? बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं कांग्रेस ने भी जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

 

उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्थल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

चौहान ने बताया की घटना के संबंध में लगातार राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक चल रही है। संयुक्त कार्यालय भवन में मिलने वाली सेवाओं को कल (बुधवार) से बहाल कर दिया जाएगा। आज साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। पूरी घटना में हुए नुकसान को लेकर कलेक्टर ने कहा की एनडीआरएफ की टीम जांच में जुटी हुई है। अभी आकलन चल रहा है। राज्य के उच्चाधिकारी भी जांच कर रहें है। प्रदर्शनकारियों से लगातार टीम बातचीत कर रही थी। इसके बाद भी उपद्रव हुआ। वहीं एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि, घटना से संबंधित मिले वीडियो-फोटो के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...