CG ACTION : शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनैतिक व्यवहार का आरोप, प्रधान पाठक और शिक्षिका निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACTION: Teacher accused of immoral behavior with girl students, head teacher and teacher suspended

बलौदाबाजार, 21 सितंबर 2025। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता में शिक्षक और छात्राओं के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल साहू पर दो छात्राओं के साथ अनैतिक संबंध बनाने का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी छात्राओं ने स्कूल की महिला शिक्षिका हेमा देवांगन को दी थी। हालांकि शिक्षिका ने मामले की शिकायत करने के बजाय इसे छुपाने की कोशिश की।

घटना के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने जांच कर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव को रिपोर्ट भेजी। जांच में पाया गया कि 19 सितंबर को प्रधान पाठक ने छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने एक मकान ले जाकर शारीरिक शोषण किया। इसी तरह की घटना 30 अगस्त को भी हुई थी।

जांच के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन को तत्काल निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही प्रधान पाठक के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मामले की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों और छात्रों के परिजनों में गहरी आक्रोश की लहर है। पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related