CG ACCIDENT NEWS : चालकों की दर्दनाक मौत, ट्रक और ट्रेलर दोनों की जबरदस्त भिड़ंत ..

Date:

CG ACCIDENT NEWS: Painful death of drivers, tremendous collision of both truck and trailer ..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में रफ्तार की कहर से हो रही मौतों ने लोगों को झकझोर कर दिया है। जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार ने आज फिर दो लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि यहाँ ट्रेलर और ट्रक कि भयानक भिडंत हो गयी। बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ट्रेलर दोनों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना जांजगीर चांपा के हथनेवरा बिर्रा रोड की बताई जा रही है। जहाँ तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की भिडंत हो गयी,टक्कर इतना भीषण था की टक्कर के बाद दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गये। वहीं दोनों चालकों का शव वाहन के अंदर ही फंस गया। जिसे हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिये चांपा बीडीएम अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर और चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और रास्ता क्लियर कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : बड़ा रेल हादसा टला, 6 पहिए पटरी से उतरे

CHHATTISGARH : Major railway accident averted, 6 wheels derailed कोरबा।...

TWISHA SHARMA DEATH CASE : ट्विशा केस राष्ट्रपति तक

TWISHA SHARMA DEATH CASE : Twisha's case reaches the...

CHHATTISGARH WEATHER : छत्तीसगढ़ तपेगा!

CHHATTISGARH WEATHER : Chhattisgarh will be scorching! रायपुर। छत्तीसगढ़ में...

CHHATTISGARH : आज बंद रहेंगे 20 हजार मेडिकल स्टोर!

CHHATTISGARH : 20 thousand medical stores will remain closed...