TWISHA SHARMA DEATH CASE : ट्विशा केस राष्ट्रपति तक

Date:

TWISHA SHARMA DEATH CASE : Twisha’s case reaches the President

भोपाल. भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामला अब सीधे राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। परिवार ने राष्ट्रपति से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर ट्विशा ने आत्महत्या की थी, तो उसके शरीर पर चोट के इतने निशान कैसे मिले?

12 मई को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा का शव फंदे से लटका मिला था। लेकिन मायके वालों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या है। परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही ट्विशा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी और उसने इसकी जानकारी करीबियों को भी दी थी।

अब मामला और बड़ा हो गया है। जबलपुर के वकील विवेक तिवारी ने CJI और एमपी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच सही दिशा में नहीं हो रही और दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है।

ट्विशा की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब पूरे मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग तेज हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : बड़ा रेल हादसा टला, 6 पहिए पटरी से उतरे

CHHATTISGARH : Major railway accident averted, 6 wheels derailed कोरबा।...

CHHATTISGARH WEATHER : छत्तीसगढ़ तपेगा!

CHHATTISGARH WEATHER : Chhattisgarh will be scorching! रायपुर। छत्तीसगढ़ में...

CHHATTISGARH : आज बंद रहेंगे 20 हजार मेडिकल स्टोर!

CHHATTISGARH : 20 thousand medical stores will remain closed...