CG ACCIDENT: हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौके पर मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT: आरंग. छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे 53 में हाइवा मौत बनकर दौड़ी है. हाइवा ने बाइक को सामने से टक्कर मारी, जिससे पिता-पुत्र समेत 3 लोग चक्के के नीचे आ गए. भारी वाहन ने उन्हें कुछ दूर तक घटीसा. सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए हैं. यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार की सुबह आरंग थाना इलाके के पारागांव में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, पारागांव में प्लेटिना पर तीनों आज एक साथ बाइक से महानदी में मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान मूरूम से भरे हाइवा ने विपरित दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार चक्के के नीचे आ गए. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इन्में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान, मंगलू जलक्षत्री (28 साल), उसके बेटे तिलक जलक्षत्री (6 साल) और श्रवण जलक्षत्री (40 साल) के रूप में हुई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related