CG ACCIDENT : खदान ढहने से 3 महिलाएं दबीं, एक की मौत, दो घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT: 3 women buried in mine collapse, one dead, two injured

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गेतरा नाला के पास छुई खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। खदान ढहने से मिट्टी में 3 महिलाएं दब गई। वहीं ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिला घायल है। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह 9 महिलाएं कोतवाली थाना क्षेत्र के गेतरा नाला के पास छुई खदान में पीली मिट्टी निकालने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई। इसके बाद जैसे – तैसे कर सभी महिलाएं वहां से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बाकि महिलाएं वहां से निकाल गई लेकिन तीन महिलाएं मिट्टी में दब गई।

दो महिलाओं का अस्पताल में चल रहा है इलाज

वहां मौजूद लोगों ने शोर सरबा किया तो आसपास के लोग इकट्ठा होकर मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related