सेंट्रल जीएसटी की छापामार कार्रवाई

Date:

रायपुर। सेंट्रल जीएसटी ने राजधानी के विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के गोडाउन पर दबिश देकर करोड़ों का माल जब्त किया है। सेंट्रल जीएसटी की छापामार कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रॉवाभाठा स्थित 3 गोदामों में जीएसटी की टीम ने छापामार कर भारी मात्रा में साड़ियां, साइकिल समेत फ्लैश लाइट जब्त की गई है।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर मुख्यालय के अधिकारियों ने रायपुर शहर स्थित विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के गोडाउन में कार्रवाई की। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर कमिश्नरेट के आयुक्त मोहम्मद अबू समा के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया। जिनका नेतृत्व अधीक्षक राजेश रंजन ने किया, जिनके द्वारा मंगलवार दोपहर से जांच शुरू कर देर रात तक की गई।

जानकारी के आधार पर सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने भनपुरी स्थित दो गोडाउन एवं रावाभाटा स्थित एक गोडाउन का जांच और निरीक्षण किया जो परिवहन और लॉजिस्टिक फर्मों के स्वामित्व में थे। जहां पाया गया कि गोडाउन का इस्तेमाल विभिन्न ट्रांसपोर्टरों द्वारा माल जैसे साडी, साइकिल इत्यादि के भंडारण के लिए किया जा रहा था.

माल के संबंध में जब सम्बंधित ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की गई तो वे कुछ भी संतोषजनक बता पाने में असमर्थ रहे कि ट्रांसपोर्टरों द्वारा माल का भंडारण किस मकसद से किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्टर गोडाउन में रखे माल के सम्बन्ध में उचित दस्तावेज जैसे वैध बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

कथित तौर पर माल पिछले चार महीनों से गोदामों में रखा हुआ था। पूछे जाने पर गोदाम मालिकों ने बताया कि उक्त माल का परिवहन उन्ही के द्वारा किया गया था। हालांकि वे उक्त माल के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में असमर्थ थे।

ऐसी स्थिति में अधिकारियों द्वारा की गई विवेचना के आधार पर ऐसे सभी माल को जब्त कर नियमानुसार मामला पंजीबद्ध किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभाग को चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटे जाने वाली वस्तुओं पर निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Double Murder News : डबल मर्डर से सनसनी! 

Double Murder News: Double Murder Sparks Sensation! Double Murder News...

CG Police: 7 पुलिसकर्मी लाइन अटैच! 

CG Police: 7 Policemen Line-Attached! CG Police: सूरजपुर जिले के...