उत्तर प्रदेश (uttar pradesh ) विधानसभा (Assembly)के चुनाव ( Elections) सात चरणों में हो रहे हैं और दो चरणों का चुनाव हो चुका है और 20 फरवरी को तीसरे चरण (Third Phase) का चुनाव होना है. राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान (Voting) होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम से प्रचार खत्म हो जाएगा.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला (ajay kumar shukla )ने बताया कि इस चरण में हाथरस, (hathras) फिरोजाबाद, (firojabaad )एटा(etan), कासगंज(kasganj), मैनपुरी(mainpur), कन्नौज(kannauj), इटावा(etawah), औरैया(auraiya), कानपुर देहात(kaanpur dehat), फर्रुखाबाद(farrukhabaad), कानपुर नगर(kaanpur nagar), जालौन(jalaun), झांसी(jhansi), ललितपुर(lalitpur), हमीरपुर महोबा(hamirpur mahoba) में मतदान होगा.
आज शाम को समाप्त होगा चुनाव प्रचार
फिलहाल तीसरे चरण के लिए प्रचार के लिए सियासी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. क्योंकि तीसरे चरण के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. इस चरण में कई जिले ऐसे हैं, जिन्हें कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनावों में बीजेपी ने यहां भारी सेंध लगाई और 59 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी फिर से अपने हारे हुए गढ़ में जीत दर्ज करना चाहती है. पिछले विधानसभा चुनाव में इन जिलों में एसपी-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीटें मिली थीं.
आज शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा चुनाव प्रचार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी. इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होंगे. फिलहाल मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गौरतलब है कि राज्य में अभी तक चुनाव शांति के साथ संपन्न हुए हैं.

