TEEJAN BAI HEALTH UPDATE : Teejan Bai’s condition is critical
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें 27 मई को गंभीर हालत में AIIMS रायपुर के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज अब भी जारी है।
CONGRESS RAJYA SABHA CANDIDATES : कांग्रेस ने राज्यसभा के 7 उम्मीदवार उतारे …
AIIMS की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, तीजन बाई का उपचार मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में चल रहा है। उनकी देखभाल के लिए जनरल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर, पल्मोनरी मेडिसिन और नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
CG News:अफीम खेती मामले में की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो के मादक पदार्थों को किया नष्ट
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल उनकी हीमोडायनामिक स्थिति स्थिर नजर आ रही है, लेकिन उनकी कुल स्वास्थ्य स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार जांच और जरूरी उपचार कर रहे हैं।
तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों की चिंता बढ़ गई है। सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
