BREAKING: Udaan fame actress Kavita Chaudhary passes away, she was recognized in every household for the role of IPS officer.
इंदौर। उड़ान फेम कविता चौधरी की 67 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शो दूरदर्शन पर बहुत ही लोकप्रिय था। उन्होंने आईपीएस अफसर कल्याणी सिंह का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनको श्रद्धांजली दे रहे हैं।
गुरुवार को पार्वती देवी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके भाई ने उनको मुखाग्नि दी है। कविता के भतीजे अजय सलाय ने बताया कि उनको कार्डियक अरेस्ट आया था। उसके बाद रात 8.30 बजे उनकी मौत हो गई। उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बहन से प्रेरित था किरदार
कविता चौधरी का ‘उड़ान’ में किरदार आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह का था। यह उस समय महिला सशक्तिकरण की मिसाल था। इस किरदान की वजह से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गईं थीं। 1989 से 1991 तक यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। इस धारावाहिक की कहानी भी उन्होंने लिखी थी। इस शो की निर्देशक भी वहीं थीं। इस शो की कहानी उनकी बड़ी बहन पुलिस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के ऊपर थी।

