BREAKING : स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने की आत्महत्या, खबर से हड़कंप …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: School Education Minister’s daughter-in-law commits suicide, stirred up by the news…

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने शाजापुर जिले में फांसी लगाकर जान दे दी है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

सूत्र बताते हैं सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने करीब शाम 7 बजे फांसी लगा ली। जब उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सविता के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है।

शव का पोस्टमार्टम आज होगा। सविता की शादी तीन साल पहले इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। मंत्री का परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा है। पुलिस भी फिलहाल चुप ही है। घटना के बाद से कालापीपल क्षेत्र के पोंचानेर गांव में सन्नाटा है।

सविता का मायका शाजापुर जिले के ही ग्राम हड़लायकलां गांव में है। घटना के समय मंत्री परमार भोपाल में थे, जबकि बेटा देवराज मोहम्मद खेड़ा में एक समारोह में गया हुआ था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related