ब्रेकिंग न्यूज़. पार्षद पति की पिटाई बिजली केबल नहीं लगवाने पर टूट पड़ा युवक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। वार्ड नंबर 38 की पार्षद के पति से एक युवक ने मारपीट की। युवक ने खुले बिजली तार के बदले कंसिल्ड केबल लगवाने आवेदन दिया था। कुछ दिन बीतने पर काम नहीं हुआ तो शिकायतकर्ता युवक ने सोमवार को दोस्तों के साथ घूम रहे पार्षद पति से मारपीट की। जूटमिल चौकी में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुरारी ने पुलिस को बताया कि देवारपारा में उनके मोहल्ले का रहने वाले करन भट्ट के घर के सामने बिजली का खुला तार लगा है।

उसने मुरारी की पत्नी और पार्षद फूलकुमारी को शिकायती पत्र सौंपा। पार्षद ने उसे बिजली विभाग भिजवाकर केबल लगाने की मांग की। सोमवार सुबह 11:30 बजे मुरारी, अपने परिचितों के साथ मोहल्ले में वाकिंग करते हुए बात कर रहे थे। इसी बीच करन वहां पहुंचा। उसने रास्ता रोका और पूछा कि बिजली वाले काम का क्या हुआ। मुरारी ने बताया कि बिजली विभाग को पत्र भेजा है, काम जल्द हो जाएगा। इतना सुनने के बाद करन भड़क गया और तुम लोग क्या पार्षदी करोगे यार कहते हुए मुरारी से मारपीट की। मुरारी के साथ चल रहे लोगों ने उन्हें बचाया। मारपीट के बाद करन भाग गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भीतर बड़े स्तर...

CHHATTISGARH : हाईकोर्ट ने पलटा यूनिवर्सिटी का फैसला

CHHATTISGARH : High Court overturns university's decision रायपुर। पंडित रविशंकर...