Breking news: सिंगर मोहम्‍मद जाकिर हुसैन का निधन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ से दुःखद खबर सामने आई है। वॉयस ऑफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्‍मद जाकिर हुसैन की मौत हो गई है। गायक जाकिर हुसैन का बिलासपुर में निधन हुआ है। ऐसी जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।

उन्‍हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। बुधवार दोपहर को पुरानी बस्‍ती स्थित ईदगाह कब्रिस्‍तान में उन्‍हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मोहम्‍मद जाकिर हुसैन के आकस्मिक निधन से संगीत जगत के साथ ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मोहम्‍मद जाकिर हुसैन अपने परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। वहीं पर उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार देर रात में बिलासपुर से कोरबा लाया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related